पांच गांवों के ग्रामीणों ने मृत्युभोज के खिलाफ की बैठक
लखीसराय, मई 18 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टोरलपुर पंचायत के निस्ता गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में गत रविवार की रात में पांच गांव के ग्रामीणों की बैठक की गई। इस बैठक का उद्देश्य श्राद्ध के अवसर पर मृत्युभोज की कुरीति पर रोक लगाना था। बैठक में निस्ता, खेमतरणी स्थान, खर्रा, चननिया और नवाबगंज गांवों के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यह भी पढ़ें- पांच गांवों के ग्रामीणों ने मृत्युभोज के खिलाफ की बैठकबैठक का संचालन टोरलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश रंजन उर्फ पप्पु यादव की अध्यक्षता और भगवान यादव के संचालन में हुई। बैठक में टोरलपुर पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव निस्ता, पूर्व मुखिया और खेमतरणी स्थान गांव के निवासी नित्यानंद यादव, चननिया के विजय यादव, खर्रा के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव, सुरेन्द्र यादव समेत करीब -ढ़ाई सौ लोग थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.