फतेहपुर, फरवरी 25 -- विजयीपुर। क्षेत्र के मोगरिहापुर मजरे शाहजहांपुर सेलरहा सहित पांच गांवों के किसानों को राजस्व विभाग की ओर से चकबंदी आपत्ति नोटिस वितरित किए गए। बुधवार को विभागीय कर्मियों ने मोगरिहापुर सेलरहा, सिलमी, गढ़वा और नरैनी गांव के किसानों को नोटिस सौंपे। हकबंदी से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण के लिए 28 फरवरी की तिथि तय की गई है। यह सुनवाई शाहजहांपुर सेलरहा पंचायत भवन में आयोजित होगी। नोटिस लेने के लिए धुन्ना पाल, कमल सिंह, राकेश पांडेय, रामबाबू तिवारी, राकेश तिवारी, विष्णुदत्त द्विवेदी, राजकुमार तिवारी, कल्लू तिवारी, राजीव सिंह और नयन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। राजस्व कर्मी सुरेश कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथि पर सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.