बागेश्वर, अप्रैल 2 -- बागेश्वर। जोलकांडे, लेटी, बोरगांव, शीशाखानी और सननकोट गांवों में गैस आपूर्ति बाधित होने से करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले तीन माह से गैस वितरण तकनीकी कारणों से प्रभावित है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। मजबूरन लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि अन्य स्थानों पर भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.