पांच खेल मैदानों पर होंगे 80 मुकाबले
बलिया, नवम्बर 1 -- बलिया। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के पांच खेल मैदानों पर किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं समापन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाना है। इसके अलावा टाउन पॉलिटेक्निक पर दो, रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज पर एक एवं मिनी स्टेडियम, शेर सहित कुल पांच खेल मैदान आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच दिनों में पांच खेल मैदानों पर लीग कम नॉक आउट आधार पर कुल 80 मुकाबले खेले जाएंगे। जनपद के खेल प्रेमियों में फुटबॉल की उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु ख़ासा उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- Balia News: कल से फुटबाल का रोमांच, देशभर से पहुंच रहीं टीमें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.