पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय रेसलिंग चैंपियनशिप में चयन
गाज़ियाबाद, जून 16 -- गाजियाबाद, वंदना। यूपी स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जिले के पांच खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें आंचल तोमर ने 55 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक, रजनी चाहर ने 80 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक, प्रवेश चौधरी ने 70 किलोग्राम सीनियर पुरुष वर्ग में रजत पदक और अमर चौधरी ने 100 किलोग्राम सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ये सभी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। इसके साथ एवरेस्ट पब्लिक स्कूल के छात्र आशुतोष ने 50 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया। ये सभी खिलाड़ी अक्तूबर में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.