पांच खिलाड़ियों का बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन
चम्पावत, जुलाई 7 -- जगदीश, लोहाघाट। स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया के पांच खिलाड़ियों का बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन हुआ है। खेलो इंडिया सांई सेंटर स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां के एथलेटिक्स कोच मोहन सिंह राणा ने बताया कि बालिका स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनियां के लिए अंकिता और समाईरा महर का एथलेटिक्स तथा भूमि का बॉक्सिंग के लिए चयन हुआ है। वहीं अंशु विश्वकर्मा का एथलेटिक्स और आयुष सिंह का फुटबॉल के लिए हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- प्रतीक्षा का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: प्रतीक्षा का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.