चम्पावत, फरवरी 12 -- चम्पावत। चम्पावत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री के पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने परचून, मिठाई, रेस्टोरेंट, बेकरी और होटल आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों में स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य पदार्थों के भंडारण, लेबलिंग और एक्सपायरी तिथि की जांच की। प्रतिष्ठानों में सफाई रखने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की बिक्री करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.