लखनऊ, मई 19 -- काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत दोना गांव में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ ताबड़-तोड़ अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कई संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। नियमों को ताक पर रखकर चल रही पांच क्लीनिक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। काकोरी सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध अस्पताल और क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ईएसआई के क्रम में टीम ने मिश्रीलाल क्लीनिक, आसय प्रसाद क्लीनिक, सुख क्लीनिक, संदीप मेडिकल एंड क्लिनिकल सेंटर और जैनब क्लीनिक में छापेमारी की। जांच में सामने आया कि इन क्लीनिकों में अप्रशिक्षित लोगों के जरिए मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। साथ ही बायो मेडिकल वे...