बलरामपुर, मार्च 1 -- बलरामपुर। नगर के पूरब टोला स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में आगामी 5 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। चित्रगुप्त सभा के मंत्री चित्रांश राधिका प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर्व के समापन के उपरांत गुरुवार को सभा की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह में समाज के लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलेंगे और होली की शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष चित्रांश डॉ. पारितोष सिन्हा करेंगे। इस अवसर पर समाज से जुड़े अनेक गणमान्य लोग व सदस्य उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...