उरई, मार्च 2 -- कालपी। रंगों का पर्व होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि मन के मैल को धोकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का अवसर है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए प्रमुख समाजसेवी संस्था घुमन्तू हसन्तु क्लब के तत्वावधान में 5 मार्च को यमुना किनारे किलाघाट स्थित बांके बिहारी घाट पर होली मेला एवं होली मिलन समारोह होगा। कार्यक्रम में समाजसेवियों को सम्मान से नवाजा जाएगा। जानकारी संस्था के संस्थापक जय खत्री ने कही। बताया कि 30 वर्षों से हो रहा यह मेला सामाजिक समरसता और सम्मान की अनूठी मिसाल बन चुका है। जय खत्री ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ यमुना मैया की स्तुति एवं दीपदान के साथ होगा। इसके पश्चात प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक होली गीत, रंगारंग नाट्य प्रस्तुतियां और होली मिलन समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।समारोह में मुख्य अतिथि क...