दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। लनामिवि के कॉलेजों में पांच मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग कर्मचारी संघ ने कुलपति से की है। प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि होली का अवकाश चार मार्च तक है, जबकि होली चार मार्च को ही होगी। ऐसे में दूर-दराज के शिक्षक-कर्मियों को पांच मार्च को कॉलेज पहुंचने में होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए कुलपति से विवेकाधीन अवकाश की मांग की गई है। बता दें कि विवि मुख्यालय में पांच एवं छह मार्च को क्षतिपूर्ति अवकाश की घोषणा पूर्व में हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.