पांच कॉलेजों में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नियुक्त
दरभंगा, फरवरी 18 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया ने पांच कॉलेजों में कार्यक्रम पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। आरसीएसएस कॉलेज, बीहट में समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. सच्चिदानंद सिंह, आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में हिन्दी के प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार सिंह, बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर की एनएसएस इकाई-दो में मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार मौर्या को एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आरबीएस कॉलेज, अंदौर में समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. राजेश कुमार तथा एसएमआरसीके कॉलेज, समस्तीपुर में वाणिज्य के प्राध्यापक लक्ष्मी प्रसाद यादव को कार्यक्रम पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.