गिरडीह, मई 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना में पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के सब्बास शेख उर्फ छोटू शेख की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरनानगर निवासी नूरी प्रवीण, वासीम अकरम उर्फ मो वासीम, मो हाफीज उर्फ हाकीज शेख, लैफून खातुन एवं इसराइल शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सब्बास का कहना है कि 8 मई को वह अपने बड़े भाई आजाद शेख के अग्रिम जमानत की सुनवाई के लिए गिरिडीह कोर्ट आया था। इसी दौरान डॉक्टर लेन में वह अपने भाई के साथ चाय पी रहा था तभी अचानक सभी आरोपी पहुंचे और घेर लिया तथा मारपीट कर जख्मी कर दिया। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज में समोसे के विवाद को युवक को मारपीट कर पैर तोड़ा पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...