पांच के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 1.22 लाख पशुओं का टीकाकरण
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- शाहजहांपुर। जिले में पशुओं के टीकाकरण अभियान की रफ्तार लक्ष्य के मुकाबले काफी धीमी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार करीब पांच लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक केवल 1.22 लाख पशुओं का ही टीकाकरण हो सका है। यानी लक्ष्य का लगभग एक-चौथाई भी पूरा नहीं हो पाया है। धीमी प्रगति पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरपी गंगवार ने समीक्षा बैठक में नाराजगी जताई और सभी पशु चिकित्साधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर टीकाकरण टीमों की नियमित निगरानी की जाए और अधिक से अधिक गांवों में पहुंचकर पशुपालकों को जागरूक किया जाए। साथ ही सभी अधिकारियों से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भी मांगी गई है। अब सवाल यह है कि जब अभियान पहले से चल रहा था तो लक्ष्य के मुकाबले इतनी कम प्रगति क्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.