पांच के बजाय ढाई इंच की ढलाई पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क निर्माण कार्य रुकवाया
मधुबनी, मई 30 -- झंझारपुर। नगर परिषद क्षेत्र के बेलारही गांव स्थित वार्ड संख्या-11 में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जहां सड़क की ढलाई पांच इंच मोटी होनी चाहिए थी, वहां महज ढाई इंच मोटाई में ढलाई की जा रही थी। विरोध जताते हुए लोगों ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया और एस्टीमेट के अनुरूप काम कराने की मांग की।
निर्माण कार्य की जानकारी जानकारी के अनुसार रामजी लाल दास के घर से खवास पोखर मोड़ तक करीब साढ़े दस लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मत एवं ढलाई का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में अनियमितता की सूचना मिलने पर वार्ड संख्या-12 के पार्षद सिंघेश्वर राय मौके पर पहुंचे और स्वयं ढलाई की मोटाई की जांच की। जांच में निर्धारित मानक से कम मोटाई पाए जाने पर उन्होंने भी नाराजग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.