पांच के खिलाफ मुकदमा, 10 का बढ़ाया लोड
फतेहपुर, जून 6 -- फतेहपुर। मलवा सब डिवीजन के तहत बिजली विभाग की टीम द्वारा चेकिंग अभियान में बिना कनेक्शन के संचालित हो रही आटा चक्की सहित पांच लोगों के बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों में पकड़ा। जेई ने सभी खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं स्वीकृत भार से अधिक भार चलते पाए जाने पर दस उपभोक्ताओं का भार बढ़ाया गया है। एसडीओ मलवा प्रवीण कुमार की अगुवई में शनिवार को जेई मनोज पटेल व उपकेंद्र की टीम ने उदयराजपुर पोस्ट भरवा में सर्वेश कुमार को बिना कनेक्शन आता चक्की का संचालन करते हुए पकड़ा। चक्की संचालक से कनेक्शन संबंधित कागज मांगे जाने पर वह नहीं दिखा पाया। जेई ने बताया कि कटिया डालकर आटा चक्की का संचालन करके 10 एचपी की चोरी पाए जाने पर संचालक केस किया गया है। वहीं सौरा उपकेंद्र रे पहाड़ीपुर में बिजली चोरी करते पाए जाने पर मकबूल हुसैन, बन्ने खां, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.