कानपुर, अप्रैल 9 -- रूरा, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के टिढ़वा गांव में चार दिन पहले हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में मौत होने के बाद उसकी बहू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसपर पुलिस ने दंपति सहित पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन व आरोपितों की तलाश शुरू की है। टिढ़वा गांव के रहने वाले 66 वर्षीय भूरा उर्फ रामकुमार के साथ सोमवार को पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम से विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। मंगलवार को वह नसीरपुर बारा में रहने वाली अपनी पुत्री के यहां चले गए थे। वहां रात में अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाया गया था। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.