फतेहपुर, मार्च 13 -- फतेहपुर, संवाददाता।यूपी बोर्ड के मुख्य विषयों की परीक्षाएं लगभग हो चुकी हैं। 12 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। इससे पहले बोर्ड सचिव ने मूल्यांकन को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इस बार जिले के पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से एक अप्रैल तक किया जाएगा। इस बार कॉपी चेकिंग के दौरान शिक्षक मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। बोर्ड सचिव की ओर से जारी निर्देश के क्रम में जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को पांच केंद्र पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज और मुस्लिम इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड सचिव के निर्देश हैं कि वॉइस रिकॉर्डिंग से लैस सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच गोपनीयता के साथ होगी। मूल्यांकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.