पांच केन्द्रों पर प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आज
हल्द्वानी, जून 17 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ सेवा (प्रवक्ता संपर्क समूह-ग) की विषयवार लिखित परीक्षा आज गुरुवार होगी। इसके लिए गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कमलुवागांजा, डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि सभी केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। यह भी पढ़ें- पांच केन्द्रों पर प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.