एटा, मार्च 18 -- बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जनपद में पांच केन्द्रों पर बुधवार से शुरू गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि बुधवार को पहले दिन हाईस्कूल के राजकीय बालिका इंटर कालेज एटा में 2717, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज एटा में 148, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज एटा में 280 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इंटरमीडिएट के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज एटा में शून्य, राजकीय इंटर कालेज एटा में 1296 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले दिन मूल्यांकन केन्द्रों पर परीक्षक, डीएचई की ड्यूटी लगाने में ही पूरा समय निकल गया। इसलिए पहले दिन मूल्यांकन कार्य की शुरूआत करायी गई है। दूसरे दिन से मूल्यांकन केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का कार्य रफ्तार पकड़ेगा। जिला विद्यालय निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.