फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन तेज हो गया है। मूल्यांकन के दूसरे दिन गुरुवार को 50 हजार से अधिक कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। इसमें सबसे अधिक हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन किया गया। जिले यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन करने के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। तीन केंद्र पर हाईस्कूल और दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कापी जांची जा रही है। इंटर के दो केंद्र राजकीय इंटर कालेज में गुरुवार को 4763 कापियों का परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज में इंटर की 5394 कापियों का मूल्यांकन किया गया। दो दिनों में प्राप्त एक लाख 52 हजार 423 कापियों के सापेक्ष अब तक 14 हजार 966 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। इसी तरह से हाईस्कूल के मुस्लिम इंटर कालेज में गुरुवार को परीक्षकों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.