धनबाद, मार्च 10 -- जैक आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद अब उत्तरपुस्तिका की जांच की प्रक्रिया शुरू हो रही है। धनबाद में उत्तरपुस्तिका जांच के लिए पांच सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से मैट्रिक कॉपियों की जांच अभया सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय व बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद होगी। इंटर आर्ट्स की कॉपियों की जांच संत एंथोनी हाईस्कूल, उच्च विद्यालय धनबाद में कॉमर्स तथा उच्च विद्यालय लोवाडीह में विज्ञान की कॉपियों की जांच होगी। सोमवार को जैक में कॉपी जांच से संबंधित विभिन्न निर्देश केंद्र निदेशक व शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को दी गई। संभावना है कि मंगलवार से परीक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण हो। उसके बाद कॉपियों की जांच शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.