बांदा, मई 9 -- बांदा, संवाददाता। यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पांच केंद्रों में कराई गईं। दोनों पालियों में 60 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चिलचिलाती धूप और गर्मी की वजह से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। डीएम व एसपी सहित नोडल अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों की निगरानी की। प्रवक्ता संवर्ग के लिए यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा-2026 जनपद के पांच केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई। परीक्षा में एआई निगरानी, सख्त सुरक्षा और ओएमआर स्कैनिंग का विशेष इंतजाम किया गया था। प्रवक्ता संवर्ग के अंतर्गत कुल 18 विषयों के लिए लिखित परीक्षा दो दिन 9 और 10 मई कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- दो पालियों में हुई पीजीटी की परीक्षा सैकड़ों ने...