प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के पांच केंद्रों पर 18 मार्च से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि जीजीआईसी, केपी इंटर कॉलेज, जीआईसी, पीबी इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही सूरक्षा व्यवस्था के लिए खुफिया विभाग और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। मूल्यांकन केंद्र में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती होगी। केंद्र के आसपास 100 मीटर की परिधि में धारा 189 लागू रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.