अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन शुरू होने से पहले 17 मार्च को सभी केंद्रों पर नियुक्त परीक्षकों और उप प्रधान परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में कुल पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 3,88,228 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए बोर्ड की ओर से 189 उप प्रधान परीक्षक और 1781 परीक्षकों की तैनाती की गई है। मूल्यांकन केंद्रों में संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 110764 कॉपियों, राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 62863 कॉपियों, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 50646 कॉपियों, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 45637 कॉपियों तथा ज...