गाजीपुर, मार्च 18 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार से कड़ी सुरक्षा के बीच कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन हाईस्कूल की 14664 और इंटर की 2468 उत्तर पुस्तिका जांची गई। मूल्यांकन प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती रही। सभी केंद्रों पर उपनियंत्रक लगातार नजर रखे रहे। जिले के राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, शिवपूजन इंटर कालेज, अष्ट शहीद इंटर कालेज तथा शहीद स्मारक इंटर कालेज पर कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इन केंद्रों पर आठ लाख दस हजार 712 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी रखी जा रही है। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि राजकीय सिटी इंटर कालेज में मूल्यांकन के लिए इंटर की 103153 उत्तर पुस्तिका आवंटित है। पहले दिन 616 पुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.