संभल, मार्च 18 -- संभल। जिले में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार जिले में कुल पांच केंद्रों पर कॉपियों की जांच का कार्य कराया जारहा हैं । इनमें से तीन केंद्रों पर हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा, जबकि दो केंद्रों पर इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इससे पूरे मूल्यांकन कार्य पर लगातार नजर रखी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने मूल्यांकन को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है और संबंधित अधिकारियों व शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।निर्देशों में कहा गया है कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय पर शुरू किया जाए और पूरी गंभीरता व गोपनीयता के साथ कॉपि...