पांच कुंडीय महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा
देवघर, मार्च 24 -- मारगोमुंडा। देव संस्कृति गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन पर मंगलवार को प्रखंड के महजोरी ठाकुरबाड़ी में पांच कुंडीय महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ढोल-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए निकाली गई। मौके पर मधुपुर अनुमंडल के संयोजक रामानुज कुमार ने बताया कि गायत्री यज्ञ करने का उद्देश्य समाज में फैली दुर्बुद्धि का नाश कर सद्बुद्धि स्थापित करना है। यज्ञ के दौरान भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए दीक्षा संस्कार, पुनसवन संस्कार, विद्यारंभ जैसे संस्कार कार्यक्रम का नि:शुल्क आयोजन किया जाता है। यज्ञ के दौरान मंगलवार को शांतिकुंज का लाइव दर्शन, संगीत प्रवचन एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को हवन यज्ञ, विभिन्न प्रकार के संस्कार आयोजित होगी। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.