मुंगेर, जून 22 -- असरगंज, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को असरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित मां काली स्थान प्रांगण ममई गांव के गायत्री प्रज्ञा पीठ में एक दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमालपुर गायत्री शक्तिपीठ की महिला प्रतिनिधि शांति देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में संगीता देवी एवं गौरी शंकर ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद हवन यज्ञ संपन्न हुआ। जिसमें करीब एक सौ श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर वैदिक मंत्रों के साथ आहुति अर्पित की। यज्ञ के समापन पर सामूहिक आरती प्रार्थना एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों ...