रांची, जून 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बुधवार को अनगड़ा प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के पांच लाभुक किसानों के बीच उन्नत ब्लैक बंगाल नस्ल के बकरे और बकरियों का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयपाल सोय ने लाभुकों को पशु सौंपते हुए योजना का लाभ उठाकर आय बढ़ाने की अपील की। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत दो किसानों को चार-चार बकरियां एवं एक-एक बकरा प्रदान किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत तीन किसानों को आठ-आठ बकरियां और दो-दो बकरे दिए गए। योजना से सिरका, सूरसू, कुच्चू और लूपुंग पंचायतों के किसान लाभान्वित हुए। मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि साकिर अंसारी, विधायक प्रतिनिधि आशीष...