मुजफ्फर नगर, जनवरी 1 -- कोतवाली क्षेत्र के पिपलहेडा गांव में चोरों ने किसानों की ट्यूबवैलो को निशाना बनाया। ट्यूबवैलों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। बताया गया कि गांव निवासी लोकेश, पूरण, धनपाल, मांगे और सुनील की ट्यूबवैल के ताले तोड़े गए हैं। मोटर, स्टार्टर के अलावा तार चोरी किए गए हैं। चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख से अधिक की बताई गई है। ट्यूबवैलों पर हुई चोरी की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडकंम मच गया। किसानों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.