शामली, मार्च 27 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन के जंगल में धावा बोलकर चोरों ने एक रात में ही पांच किसानों के नलकूपों से कीमती सामान चोरी कर लिया। पीडित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी श्रीपाल पुत्र चंद्रभान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत 24 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने उसके नलकूप समेत गांव के सतीश, जयवीर, सुकेन्द्रपाल व जतिन के नलकूपों से कटाउट, केबिल, स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया। नलकूप पर चोरी की वारदात को लेकर किसानों में भारी रोष है। किसानों ने पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा कराए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि चोर आये दिन किसानों की टयूवैलों को अपना निशाना बना रहे है, लेकिन शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.