मऊ, जून 10 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। रानीपुर सीएचसी पर बुधवार को केंद्र अधीक्षक डॉ.अशोक कुमार चौहान के निर्देशन में आशा कार्यक्त्रिरयों की प्रेरणा से प्रभावित होकर पांच किशोरियों ने एचपीवी वैक्सीन लगवाकर बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ.अशोक चौहान ने एचपीवी वैक्सीन कार्यक्रम की सफलता के लिए आशा कार्यक्त्रिरयों की सराहना की। कहा कि एचपीवी वैक्सीन का टीका सर्वाइकल अर्थात बच्चेदानी के कैंसर से बचाव करता है। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, जो समस्त सीएचसी पर 14 वर्ष से पार और 15 वर्ष के अंदर की किशोरियों को नि:शुल...