पांच किलो 350 ग्राम डोडा छिलका संग तस्कर गिरफ्तार
बदायूं, मई 25 -- पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को पांच किलो 350 ग्राम डोडा छिलका और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को देर रात आवंला रोड स्थित सिगोई मोड़ के पास पकड़ा गया। गिरफ्तार किया गया आरोपी शाकिब उर्फ चीता पुत्र शाकिर निवासी थाने के पीछे कस्बा व थाना अलीगंज बरेली का रहने है। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से करीब पांच किलो 350 ग्राम डोडा छिलका और एक चाकू बरामद हुआ। बरामद डोडा छिलका की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.