उरई, अगस्त 30 -- उरई। संवाददाता कोतवाली उरई पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 किलो 641 ग्राम गांजा बरामद किया है।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर से अवैध गांजे की सूचना मिली। उप निरीक्षक शिवम सिंह, देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार और बिपिन कुमार की टीम ने मोहल्ला बघौरा में घेराबंदी की। मौके से शहनवाज खान पुत्र नियाज खान निवासी सिंह डेयरी वाली गली, मुन्ना की दुकान के पीछे मस्जिद के पास...