पांच किलो गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार, कार व बाइक जब्त
जौनपुर, सितम्बर 5 -- नौपेड़वा। बक्शा पुलिस ने शुक्रवार को गांजा के साथ दो अंतर्जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपियों के पास से कार और बाइक मिली। बाइक पुलिस ने जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कुछ संदिग्ध वाहन नौपेड़वा हाईवे अंडरपास के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक चेकिंग की। वाहन में तलाशी के दौरान पुलिस ने पांच किलो डेढ़ सौ ग्राम गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाए। पुलिस पूछताछ में एक ने अपना नाम पंचम गौतम निवासी नदियापार, थाना सरायख्वाजा जबकि दूसरा सुभाष गोस्वामी निवासी सुकुल उमरी, थाना चांदा सुल्तानपुर बताया। यह भी पढ़ें- छह किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त पुलिस ने दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.