हाथरस, अप्रैल 17 -- पांच किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार। -(A)पांच किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार।सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 05 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( गांजा ) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीओ अमित पाठक ने बताया कि थाना सहपऊ पुलिस ने एक युवक को परसौरा वाला बम्बा से नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 05 किलो 100 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) बरामद हुआ है । पूछताछ में युवक ने अपना नाम अतीत चौधरी उर्फ अमर प्रताप सिंह निवासी नगला भरऊ थाना राया जनपद मथुरा बताया । युवक की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में कोतवाली सहपऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.