मोतिहारी, अगस्त 9 -- रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर सूखे नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरैया पुलिस व एसएसबी 47वीं बटालियन को रविवार को बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने आईसीपी बाइपास सड़क स्थित सातों माई मंदिर के समीप घेराबंदी कर पांच किलोग्राम अति-प्रशोधित गांजा के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया। मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालबाबू प्रसाद, पिता भरत महतो, निवासी रामपुर, सुगौली पर्सा नेपाल के रूप में हुयी है।हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने इसकी पुष्टि की।उन्होंने बताया कि पुलिस को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर हरैया थाना की पुलिस व एसएसबी 47वीं वाहिनी की संयुक्त टीम गठित की गई थी。

पुलिस की कार्यवाही दोपहर आईसीपी बायपास सड़क पर स्थित सातों माई मंदिर के प...