कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाताकोडरमा के तमाम स्ट्रीट फूड वेंडरों को पांच किलो के सिलेंडर की रिफिलिंग कराने में परेशानी हो रही है। इसकी कीमत में लगभग तीन गुना तक बढ़ोतरी हो चुकी है। इसे देखते हुए शहर के 15 से 20 प्रतिशत वेंडरों ने अपने कारोबार को एलपीजी गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति होने तक समेट लिया है। स्ट्रीट वेंडरों के अनुसार, फिलहाल दुकान लगाने में कोई फायदा नहीं दिख रहा है।कैटरिंग का काम प्रभावित हुआ है: सुजीत लोहानीकोडरमा जिले प्रखंड से लेकर शहर के कैटरर्स की परेशानियां भी बढ़ गई है। गैस नहीं मिलने से पार्टियों में कमी आयी है। ईद के बाद होने वाली कई शादियां और रिसेप्शन भी टलने की नौबत आ गई है। कैटरिंग कारोबार से जुड़े शिव वाटिका के संचालक सुजीत कुमार लोहानी बताते हैं कि कोडरमा में गैस की कमी के कारण कैटरिंग का काम प्रभावित ...