कानपुर, अप्रैल 15 -- चांदनी हॉस्पिटल में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी सिंह की अगुवाई में एक जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। हिस्टेरेक्टॉमी के दौरान मरीज के गर्भाशय में अत्यधिक बड़ा फाइब्रॉइड (गांठ) पाया गया, जिसका वजन करीब पांच किलोग्राम था। डॉ. सीके सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. पल्लवी सिंह और उनकी टीम ने कुशलता से ऑपरेशन कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला। मरीज को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डॉ. पल्लवी सिंह ने बताया कि आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम की बदौलत ऐसे जटिल ऑपरेशन अब सुरक्षित रूप से संभव हो रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.