बरेली, मई 2 -- पांच किलो का छोटू व कॉमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम ने बढ़ाई परेशानी -(A) बरेली। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की है। जिले में अभी तक 2140 रुपये में मिलने वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 993 रुपये की वृद्धि के बाद अब रेट 3133 रुपये हो गए हैं। वहीं 565 रुपये में मिलने वाला पांच किलो के छोटू सिलेंडर में 261 रुपये 50 पैसे की वृद्धि के साथ अब नये रेट 826.50 रुपये हो गए हैं।सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि के बाद शुक्रवार को गैस एजेंसियों पर वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए सिलेंडर लेने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौट गए। यह भी पढ़ें- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, व्यापारियों में आक्रोश इतना ही नहीं रेहड़ी दुकानदार समेत अन्य लोग जो पांच किलो का छोटू सिलेंडर ले रहे थे उन्...