रुडकी, अप्रैल 29 -- रुड़की। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ अब बड़े स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। इसके तहत पांच किलोवाट से अधिक क्षमता वाले सभी बिजली कनेक्शनों की व्यापक जांच कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में हो रही संभावित बिजली चोरी पर पूरी तरह रोक लगाना है। बुधवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने अधिशासी अभियंता (मीटर) और सहायक अभियंता (मीटर) के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर विशेष जांच टीमें गठित की जाएं। ये टीमें क्षेत्र में 5 से 70 किलोवाट तक के सभी कनेक्शनों का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...