प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- कुंडा, संवाददाता। ड्यूटी से घर लौट रहे चचेरे भाइयों के शव हाईवे पर करीब पांच किमी के फासले पर पाए गए। युवकों की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच में जुटी है। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत को लेकर परिजनों में चीत्कार मचा है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई पूरब पट्टी गांव निवासी नंदलाल हेला का 28 वर्षीय बेटा विनोद कुमार अपने चचेरे भाई 24 वर्षीय शनि पुत्र राकेश हेला के साथ संविदा सफाई कर्मी है। प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज नगर पंचायत में दोनों तैनात थे। दोनों वाहन से प्रतिदिन ड्यूटी और वहां से घर आते जाते थे। रविवार रात दोनों जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। रविवार रात करीब 11 बजे विनोद का शव मानिकपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.