लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रक मुख्यालयए सशस्त्र सीमा बल लखीमपुर व तृतीय वाहिनी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस अभियान का समापन विजेताओं को सम्मानित करने के साथ हुआ। लेगा भारत जीतेगा भारत की थीम पर आधारित कार्यक्रम रहा। अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी व हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में श्रद्धाजलि अर्पित कर की गई। अभियान के अंतिम दिन 30 अगस्त को सुबह तृतीय वाहिनी परिसर में पांच किलोमीटर लंबी संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वी विक्रमण उप महानिरीक्षकए क्षेत्रक मुख्यालय ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।रैली यह भी पढ़ें- Lohardaga News: लोहरदगा में तीन दिवसीय खेल उत्सव का हुआ समापन में क्षेत्रक मुख्यालय व तृतीय वाहिनी के अधिकारियों, अधी...