भदोही, मार्च 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के पन्हईपुर-अजयपुर जर्जर मार्ग पर चलना जोखिम भरा साबित हो रहा है। आए दिन क्षतिग्रस्त सड़क पर गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। पांच किलोमीटर लंबी सड़क दर्जनों स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत कार्य न होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रीय जनता की माने तो पन्हईपुर-अजयपुर होते हुए सुंदरवन कटेबना जाने वाली सड़क वर्षों से उपेक्षित पड़ी है। करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क दर्जनों स्थानों पर जर्जर हो गई है। दिन में तो किसी तरह ग्रामीण आवागमन कर लेते हैं। लेकिन रात्रि में इधर से होकर गुजरना खतरे से खाली नहीं रह गया है। एक दर्जन गांव के लोगों का मुख्य मार्ग होने के कारण हमेशा आवागमन बना रहता है। सड़क पर उखड़ी गिट्टियों में फिसलकर बाइक सवार गिरकर जख्मी हो जा रहे हैं। इससे अत्यधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.