कानपुर, मई 5 -- शिवली, संवाददाता। करीब डेढ़ दशक पहले मैथा स्टेशन से मड़ौली गांव के लिए बनी करीब 5 किलोमीटर की सड़क की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों का चलना दूभर है। वाहनों को क्षति पहुंचने के साथ ही लोग गिरकर चुटहिल भी हो रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए सड़कों को गड्ढा मुक्त का फरमान जारी किया गया था। सभी सड़के पूरी तरह दुरुस्त हो सके इसलिए अभियान का समय दो बार बढ़ाया गया। बावजूद इसके मैथा क्षेत्र की कई सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकीं। मैथा तहसील क्षेत्र के मैथा स्टेशन से मड़ौली होते हुए तिंगाईं गांव तक जाने वाली 9 किलोमीटर लंबी सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- नाली निर्माण कार्य अधर में लटका, ग्रामीणों में आक्रोश स्थानीय अवधेश, पंकज, नन्हें, आशुतोष, अजीत कुमार, जगत सिंह व बऊवन समेत दर्जनों ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.