बदायूं, फरवरी 28 -- जरीफनगर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत शुक्रवार को पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में सुरेंद्र, टीकाराम, सोमवीर, प्रेम सिंह निवासी ग्राम सोभनपुर और पुष्पेन्द्र निवासी गांव असलौर शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ शांतिभंग का चालान तैयार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी हुड़दंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.