पांच काटर्न प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
रांची, अगस्त 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस ने पांच काटर्न प्रतिबंधित कप सिरप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। कफ सिरप सौ-सौ एमएल की 570 शीशियों में भरी हुई थी। इनके पास तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं। कफ सिरप अवैध रूप से मंगाया गया था। इसे रातू थाना क्षेत्र के फुटकलटोली बोसनगर में एक अस्पताल के पास सुनसान जगह पर छिपाया गया था। टीम अन्य तस्करों को पकड़ने में जुटी है। डीएसपी मुख्यालय-2 अजय आर्यन ने शुक्रवार को समाहरणालय में पत्रकारों को यह जानकारी दी। केस दर्ज होने के बाद आरोपियों को होटवार जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने छापा मारकर बालूमाथ के जिपुवा मुरपा गांव (लातेहार) के वहाजुल अंसारी, रातू के सिमलिया हाजी चौक के शहनवाज अंसारी व फुटकलटोली के नईम अंसारी को गिरफ्तार किया। नईम मूलत: खूंटी जिले के मेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.