पांच करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पूल्ड हाउस
अंबेडकर नगर, जून 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। किराए के मकान में रहने वाले राजपत्रित अधिकारियों को शीघ्र ही सरकारी आवास का लाभ मिलेगा। दरअसल एसडीएम सदर आवास के पीछे खाली पड़ी भूमि का पूर्व में चयन किया गया था। बीते दिनों शासन ने पीडब्लूडी को भवन निर्माण की मंजूरी प्रदान कर दी। चार करोड़ 87 लाख की लागत से आठ आवास का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए वैसे तो ऑफीसर्स कॉलोनी है, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी रह भी रहे हैं। हालांकि अधिकारियों की संख्या की तुलना में कॉलोनी में आवास की संख्या कम है। ऐसे में अलग अलग विभागों के एक दर्जन अधिकारी ऐसे है जो किराए के मकान में रह रहे हैं। इससे अक्सर कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी कभी तो किराए के आवास से कार्यालय पहुंचने के दौरान वे जाम में फंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.