मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता । कछवां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पांच करोड़ के मादक पदार्थ संग तीन तस्कर को भैंसा तिराहे से धर दबोचा। उनके पास 1.170 किग्रा (एमडीएमए) मेथिलीनडाईआक्सी मेथैम्फेटामाइन बरामद हुआ है। इसे एक्स्टेसी या मॉली भी कहते हैं। इसका प्रयोग बड़ी बड़ी पार्टियों में लोग नशे के सेवन के रुप में करते हैं। तस्कर भदोही से मादक पदार्थ खरीदकर वाराणसी बेचने जा रहे थे। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने पुलिस लाइन में गुरुवार को प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है। एएसपी ने बताया कि मादक पदार्थ की बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टीम को मुखबिर से सुबह सूचना मिली कुछ लोग बाइक से मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना पर टीम ने कछवां के भैंसा नहर तिराहा के पास वाहनों की चेकिंग करने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.